BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 6:39 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और एमपी के पांच आरोपी, जब डकैती की योजना बनाते हुए चढ़े खाकी के हत्थे तो कबूला ये बड़ा राज, देने वाले थे बड़ी घटना को अंजाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान सूचना पर डकैती की योजना बनाते हुए आगर मध्यप्रदेश के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व 2 पैकेट बारूद के छर्रे जब्त किये हैं। वहीं घटना में प्रयुक्त की जा रही स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक चित्तोडगढ सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ व अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई देवेन्द्र सिंह, हैडकानि. हरविन्दर सिंह, कानि. रामचन्द्र, प्रमोद कुमार, हेमन्त, अमित, शिशपाल, विजयसिंह, गिर्राज व सरियाराम द्वारा जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौराने सूचना मिली, कि नयागावं टोल से निम्बाहेडा की तरफ रोड के किनारे खड़ी एक बिना नम्बरी सफेद स्कॉर्पियो बरंग सफेद में 05-06 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पिस्टल, लठ्ठ, सरीये, लोहे के पाईप इत्यादी हथियार लेकर कहीं लुट करने पर काफी रूपये पैसे मिलने की बात कर रहे थे, जो अभी निम्बाहेड़ा की तरफ रवाना हुए है। सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम द्वारा नाकाबन्दी स्थल पर बैरीयर लगाकर गम्भीरता से नाकाबन्दी करने लगे। नाकाबंदी के दौराने एक बिना नम्बरी स्कॉर्पियो कार बरंग सफेद सभी कॉच पर काली फिल्म लगी आती हुई नजर आई। जिसमें चालक व चालक के अलावा चार व्यक्ति बैठे नजर आये। पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो को चौक करने हेतु रूकवाने के लिये हाथ का ईशारा किया तो स्कॉर्पियो का चालक स्कॉर्पियो को एक बार धीरे कर पुनः तेज गति से नाकाबन्दी स्थल से भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा तुरन्त ही नाकाबन्दी बेरियर स्कॉर्पियो के आगे लगाकर स्कॉर्पियो कार को बामुश्किल रोका। स्कॉर्पियो कार को देखा तो स्कॉर्पियो कार के आगे पिछे नम्बर प्लेट नहीं लगी हो, स्कॉर्पियो चालक व चालक के पास वाली सीट व पिछे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति काफी घबराये हुये लग रहे थे। 

जिनके नाम पते पूछे गए तो स्कॉर्पियो चालक ने अपना नाम मध्यप्रदेश के आगर जिले के सुरजेनी थाना आगर निवासी 26 वर्षीय नागेन्द्रसिंह उर्फ नागुसिंह पुत्र सरदारसिंह सोधिया राजपुत व पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम राजाखेड़ी थाना आगर जिला आगर निवासी 26 वर्षीय भरत तंवर पुत्र राकेश तंवर सोधिया राजपुत, चालक के पिछे वाली सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम सुरजेनी थाना आगर जिला आगर निवासी 22 वर्षीय रोहीत सिंह पुत्र रमेश सिंह सोधिया राजपुत व उसके पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम  अभयपुर खेड़ा थाना आगर जिला आगर निवासी 19 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र कन्हैयालाल सोधिया राजपुत तथा सबसे पिछे वाली सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम डण्डेड़ा थाना आगर जिला आगर निवासी 20 वर्षीय गोविन्दसिंह पुत्र कालुसिंह सोधिया राजुपत बताया।

चालक नागेन्द्रसिंह उर्फ नागुसिंह की तलाशी में उसके पास एक अवैध पिस्टल नुमा देशी कट्टा मिला तथा साथी भरत तवंर, रोहितसिंह, गोपालसिंह व गोविन्द सिंह के पास बांस के लठ, स्टील का पाईप व लोहे के सरीया कब्जे में मिले। स्कॉर्पियो कार की तलाशी में दो पैकेट एयर राईफल के छर्रे तथा दो पैकेट में बारूद के छर्रे भरे हुए मिले एव छः मोबाईल फोन मिले। उक्त आरोपियों के कब्जे में मिले उक्त अवैध 01 देशी कट्टा व बारूद के छरें, एयर राईफल के छर्रे एंव बांस के लठ, स्टील का पाईप व लोहे के सरीया व घटना में प्रयुक्त कार बिना नम्बरी स्कॉर्पियो को जप्त कर आरोपियों नागेन्द्रसिंह उर्फ नागुसिंह, भरत तंवर, रोहित सिंह, गोपाल सिंह, गोविन्दसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से हथियार की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE