कुकड़ेश्वर। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और एसडीओपी मनासा विमलेश उइके के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध गतिविधियों एवं अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कड़ीआंत्री बाछड़ा डेरों में दबिश दी। दबिश के दौरान नाले के पास से 2000 लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने का लहान मिला, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(1), 34(1)(एफ) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.10.2024 को नशा मुक्ति अभियान के तहत कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में ग्राम कड़ीआंत्री बाछड़ा डेरों में दबिश दी गई। यहाँ जंगल के पास नाले में 2000 लीटर लहान मिला, जिसे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंचों की उपस्थिति में नष्ट कर दिया गया। संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी की गई।
सराहनीय कार्य-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक राधेश्याम दांगी और उनकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।