BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 8:16 pm
BIG NEWS : ट्रक में स्कीम बनाकर अवैध रूप से हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, सरवानिया चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, क्विंटलों से माल किया जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थाे की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये है। 

पुलिस अधीक्षक जायसवाल कुशल निर्देशन जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए भयान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी निलेश्वरी डाबर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज असलम पठान के नेतृत्व मे पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा टाटा कंपनी के ट्रक क्रमाक आर जे 20 जीबी 7828 में स्कीम बनाकर परिवहन किया रहा 03 क्विंटल 44 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता की है।
पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 24.10.2024 अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते बागरेड - लासुर रोड पर नाकाबन्दी कर टाटा कंपनी के ट्रक क्रमाक आर 20 जीबी 7828 में स्कीम बनाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा प्लास्टिक के काले रंग कट्टो में भरा वजनी क्विंटल 44 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका आरोपी कोजु सिंह पिता अखेसिह राजपुत उम्र 25 साल जाति राजपुत निवासी भीलो ढाणी विष्णु नगर, ननदिया प्रभावती थाना भोपालगढ जिला जोधपुर राज. के कब्जे वाली ट्रक क्रमाक आर जे 20 जीबी 7828 से जप्त कर गिरफतार कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से डोडाचूरा के स्त्रोतों के संबंध पूछताछ व अनुसंधान जारी है। 

जप्त मश्रुका - 
03 क्विंटल 44 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका एवं ट्रक कमाक आरजे 20 जीबी 7828 किमती 18 लाख 60 हजार रुपयें 

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य मंे चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE