BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 3:43 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के तस्कर चढ़े हत्थे, चार पिस्टल मय मैगजीन व चार अतिरिक्त मैगजीन जब्त, गिरोह के सदस्य होकर स्वयं की सुरक्षा व अन्यत्र बेचने के लिए थे खरीदे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध हथियारो की तस्करी के खिलाफ गंगरार थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पंजाब के तीन हथियार तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पिस्टल मय मैगजीन व चार अतिरिक्त मैगजीन जब्त किये है। गिरफ्तार आरोपी चित्तौड़गढ़ से बीकानेर जाने वाली बस में हथियार ले जाते पकड़ाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों ने पिस्टल 35 से 45 हजार में एमपी के खण्डवा से खरीद कर लाना बताया। सभी आरोपी गिरोह के सदस्य होकर स्वयं की सुरक्षा व अन्यत्र बेचने के लिए खरीद कर लाए।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ धरपकड़ कार्यवाही के लिए एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभूलाल कुमावत के निर्देशन में थानाधिकारी गंगरार  फूलचन्द टेलर पु. नि. थाने के जाप्ता एएसआई बलवन्तसिह, एएसआई रमेशचन्द्र, हैड कानि. प्रमोद कुमार, कानि. प्रदीप कुमार, दिनेश, रिधिकरण, भरत कुमार व रोहिताश्व के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चित्तौड़गढ से बीकानेर जाने वाली स्लीपर बस में कुछ व्यक्ति हथियार लेकर जा रहे हैं। सूचना विश्वसनीय होने से टोल नाका के पास चित्तौड़गढ से बीकानेर जाने वाली स्लीपर बस को रोक कर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के अनुसार तीन व्यक्तियो पंजाब के अमृतसर जिले के कमोके थाना व्यास निवासी 27 वर्षीय गुलाबसिह पुत्र सुखदेवसिह मजबी सिक्ख, पंजाब के गुरदासपुर जिले के रगणनगल थाना अचल  निवासी 20 वर्षीय अनमोलप्रीतसिह पुत्र बलजीतसिह मजबी सिक्ख व अमृतसर जिले के महेता चौक थाना महेता चौक निवासी 20 वर्षीय साहीब जंगरूपसिह पुत्र विक्रमजीतसिह मजबी सिक्ख की तलाशी ली गयी। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में उनके कब्जे मे रखे बैग मे चार अवैध पिस्टल मय मैगजीन व चार अतिरिक्त मैगजीन मिली। अवैध चार पिस्टल मय मैगजीन व चार अतिरिक्त मैगजीन को जब्त कर आरोपियों गुलाबसिह, अनमोलप्रीतसिह व साहिब जगरूपसिह को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि गुलाबसिह के विरूद्व हत्या, मारपीट एवं साहिब जगरूपसिह के विरूद्व एन.डी.पी.एस एक्ट, आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्वयं की सुरक्षा व अन्यत्र बेचने के लिए उन्होंने इंदौर के पास खण्डवा से चारों पिस्टल व मैगजीन खरीदी है। 30 बोर की एक पिस्टल उन्होंने 45 हजार में तथा 32 बोर की तीन पिस्टल 35-35 हजार में खरीदी थी, जिन्हें वे अपने साथ अपने गांव ले जा रहे थे। आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE