BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 4:27 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलोन और खेत पर जाने के रास्ते का विवाद, जब मामूली कहासुनी ने लिया मारपीट का रूप तो जमकर चले हथियार, घटना का वीडियो भी आया सामने, खाकी जुटी जांच में, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के नीमच सिटी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलोन में खेत पर जाने के रास्ते की जमीन को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष मारपीट और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।

जमीन को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस कायमी- 
सिटी पुलिस ने कृष्ण गोपाल पिता रामप्रताप पाटीदार निवासी पिपलोन की रिपोर्ट पर मंगल पिता नानालाल पाटीदार, मुरली प्रसाद पिता नानालाल, रमाकान्त पिता नानालाल, वासुदेव पिता चांदमल, पिन्टू पिता वासुदेव, सपना पिता वासुदेव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही वासुदेव पिता चांदमल की रिपोर्ट पर रामप्रताप पिता सालीग्राम, कृष्णगोपाल पिता रामप्रताप, और राहुल पिता कृष्ण गोपाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

खाकी ने पहुंचकर शांत कराया विवाद- 
विवाद और मारपीट की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और विवाद को शांत करवाया। साथ ही, मारपीट में घायल सभी व्यक्तियों को नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। घटना से जुड़े मारपीट के एक वीडियो में एक पक्ष द्वारा मारपीट करने के साथ ही घर के बाहर लगे कैमरे को तोड़ने और पत्थर फेंकने की घटना भी रिकॉर्ड हुई है।

जिला चिकित्सालय में घायलों का इलाज जारी- 
मारपीट की घटना में एक पक्ष के रामप्रसाद पिता शालिग्राम पाटीदार, नीलम पाटीदार और कृष्णा गोपाल पाटीदार घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के मंगल पाटीदार पिता नानालाल पाटीदार और मुरली प्रसाद पाटीदार घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। वहीं दूसरे पक्ष के मुरली पाटीदार का कहना है कि हम पर बाइक से चाबी निकालने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। जबकि ऐसा नहीं किया है। इन्होंने हमारे खेत जाने के रास्ते की जबरन हकाई कर दी और हमारे साथ मारपीट की।

पुलिस का कहना-
एक पक्ष के विजेश पाटीदार का कहना है कि मुरली पाटीदार के परिवार के बच्चों ने एक दिन पहले उनके घर के बाहर खड़ी बाइक की चाबी निकाल ली थी। इस बात को दूसरे व्यक्ति के माध्यम से कहने पर, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। हमारे पास इसका सीसीटीवी वीडियो है। गुरुवार को जब मैं खेत का रास्ता सुधार रहा था तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और फोन कर अपने परिवार को बुलाकर मारपीट और गाली-गलौज की। सिटी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE