BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2024, 8:09 pm
BIG NEWS : मादक पदार्थों की तस्करी में फरार 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश श्रीराम सुथार चढ़ा खाकी के हत्थे, एक दर्जन से अधिक मामलों में था वांछित, पुलिस करवा चुकी है अपराधी की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रिज़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी में 12 प्रकरणों सहित 16 मामलों में चार सालों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश श्रीराम सुथार को बस्सी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीराम सुथार के खिलाफ 21 आपराधिक मामले दर्ज होकर एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था। जिला स्तर के टॉप 10 वांछित अपराधियो की सूची में शामिल था। पुलिस पूर्व में श्रीराम सुथार की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रिज़ करवा चुकी हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के बस्सी थाना व अन्य थानों सहित राजस्थान एवं हरियाणा के कई जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी में 16 मामलों सहित 21 आपराधिक मामलों में लिप्त श्रीराम सुथार बाड़मेर के बालोतरा से 2021 से पैरोल से फरार चल रहा था। उसके बाद 12 प्रकरणों में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए उसके खिलाफ कुल 16 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें सभी मे वांछित था। बस्सी थाने के चार प्रकरणों में भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा, अफीम व वाहन की जब्ती के मामले में भी वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई थी। आरोपी को जिला स्तर के टॉप 10 वांछित अपराधियों की सूची में चयनित किया हुआ था। आरोपी श्रीराम सुथार की मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से एकत्रित की गई करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस ने फ्रिज़ करवाया था। श्रीराम सुथार के खिलाफ हरियाणा के हिसार व रोहतक जिले, राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, चुरू, भीलवाड़ा व अजमेर जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वांछित आरोपी श्रीराम सुथार की गिरफ्तारी के लिए एएसपी सरितासिंह व डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ शिवप्रकाश टेलर के निर्देशन मे एस.एच.ओ. बस्सी जयेश पाटीदार उ.नि. व थाने के हैड कानि. विक्रम सिंह, कानि. मुकेश कुमार, अनिल, नारायण लाल, मटुल व विजेश द्वारा थाना बस्सी के चारो मामलों में फरार वांछित अपराधी बस्सी थाने के बल्दरखा निवासी 39 वर्षीय श्रीराम उर्फ सरिया पुत्र भैरूलाल सुथार को बस्सी थाने के एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के एकमामले में शनिवार को गिरफतार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE