नीमच। जिले के थाना सिंगोली अंतर्गत गांव कोज्या रुपरिया में नशे की हालत में एक 35 वर्षीय युवक ने बीती रात जहरीला पदार्थ गटक लिया। युवक की आज उपचार के दौरान नीमच के जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नानूराम पिता नंदा ने गांव में अपने ही घर में बीती रात 8 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के तुरंत बाद नानूराम को सिंगोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय नीमच के लिए रेफर किया गया। रात 3.30 बजे नीमच लाया गया। यहां उपचार के दौरान सुबह 10.00 बजे युवक की मौत हो गई। जिला चिकित्सालय की पुलिस चौकी पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।