BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 1:01 pm
BIG NEWS : खाकी को धोका देने के लिए तस्करों का नया पैतरा, अब एंबुलेंस में मरीज नहीं जाती है नशे की खेप, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, तलाशी लेते ही उड़ गए होश, 42 प्लॉस्टिक के कट्टों में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस ने शनिवार की देर रात तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। एम्बुलेंस से 8 क्विंटल 39 किलो 850 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। यह एम्बुलेंस सेजावता फंटे से गुजर रही थी। इसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोका। तलाशी लेने के दौरान काले रंग के प्लास्टिक के 42 बोरों में अवैध डोडाचूरा भरा मिला। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ड्राइवर ने अपना नाम रणजीत कुर्मी मराठा, उसके साथ बैठे आरोपी ने अपना नाम रूपेश कुर्मी बताया। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ग्राम तला के निवासी हैं। पुलिस ने जब्त डोडाचूरा की कीमत लगभग 17 लाख रुपए और एम्बुलेंस की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी पहले भी कर चुके हैं तस्करी-
एम्बुलेंस से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए आरोपी 8 लेन का उपयोग करते थे। मंदसौर क्षेत्र से डोडाचूरा लेकर 8 लेन से जावरा होते हुए हसन पालिया से उतर जाते थे और रतलाम, बदनावर होते हुए महाराष्ट्र चले जाते थे। आरोपी पहले भी एम्बुलेंस से 900 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा की तस्करी कर चुके हैं। एम्बुलेंस रायगढ़ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में अटैच कर रखी थी। एम्बुलेंस मालिक के साथ ही जिस अस्पताल में इसे अटैच किया गया था उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE