BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 1:15 pm
NEWS : अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक सम्पन्न, ऋण की ब्याज दरों में कमी कर व्यवसाय वृद्धि अभियान में तेजी का निर्णय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे एक करोड़ तक के व्यवसाय व उद्योग वाहन व आवास ऋण योजनाओं में ब्याज दर में  कमी करने के साथ ही व्यवसाय वृद्धि में तेजी लाने की योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए निदेशकों व स्टाफ की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष कार्य योजना को मूर्त रूप दिया गया।
 बैंक प्रबंध निदेशक वंदना बजीरानी के अनुसार बैंक उपाध्यक्ष शिव  नारायण मांनधना, निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर,राधेश्याम आमेरिया,वृद्धि चंद कोठारी, बाल किशन धूत, बाबर मल मीणा,हरीश आहूजा, राजेश काबरा, कल्याणी दीक्षित, सीए दीप्ति सेठिया,हेमंत शर्मा, सीए नितेश सेठिया, प्रबंधन मंडल सदस्य आदित्य सेठिया आदि के सानिध्य में संपन्न बैठक में एक करोड़ तक के व्यवसाय व उद्योग , वाहन व आवास ऋण के लिए प्रभावी ब्याज दर में कमी कर व्यवसाय वृद्धि अभियान में तेजी लाने का निर्णय किया गया।बैठक में बैंक अध्यक्ष डा सेठिया ने सभी निदेशकों व वरिष्ठ स्टाफ जन को एक एक शाखा की विशेष जिम्मेदारी देने के साथ ही  प्रत्येक स्टाफ के व्यक्तिगत लक्ष्य तय करने और शाखा स्तर पर ग्राहकों को जोड़ने के विशेष संपर्क अभियान चलाने का निर्णय भी किया गया। बैठक में ऋण स्वीकृतियो के साथ आरबीआई व विभागीय बैठको ऑडिट व अन्य निर्देशों की  समयबद्ध अनुपालना, स्टाफ बोनस, दिवाली पूजन, बैंक के व्यवसाय के साथ ओवरड्यूज वसूली व न्यायिक केसेज की  समीक्षा सहित  आगामी माह में बेगूं शाखा के नवीन परिसर में स्थानांतरण व प्रतापगढ़ शाखा की प्रथम  वर्षगांठ पर प्रभावी कार्यक्रम,अन्य शाखाओं में भी विशेष संपर्क अभियान चलाने, ओवरड्यू वसूली में कठोरता आदि सहित कई विषयों पर  विशेष निर्णय किए गए।

राष्ट्रीय स्तर पर आईटी पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड पर खुशी जताई-                        
बैंक अध्यक्ष डा सेठिया ने बैठक में बताया की लखनऊ में बैंकिंग फ्रंटियर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन में प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी बैंक के आईटी हेड राकेश दशोरा बैंकिंग सहायक अभिषेक टेलर द्वारा बैंक को आईटी हेड ऑफ द इयर  अवार्ड  मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बैंकिंग फ्रंटियर परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।।सम्मेलन में प्रबंध निदेशक द्वारा एक सत्र में विषय वक्ता के नाते भागीदारी पर भी ह्लर्ष व्यक्त किया गया। ज्ञात रहे की बैंक ने राष्ट्रीय कृत बैंको के समकक्ष ग्राहकों को संतुष्टि प्रद मोबाइल बैंकिंग आरटीजीएस नेफ्ट, बैंक को आधुनिक तकनीकी से जोड़ कर सभी सुविधाएं प्रधान करने में प्रभावी भूमिका निभाने के फलस्वरूप यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE