BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 1:20 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम दलपतपुरा और विवाहित महिला, जब पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद तो निकली घर से, फिर जैसे ही खेत पर मिली इस हालत में तो उड़ गए सबके होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन थाना अंतर्गत गांव दलपतपुरा में एक विवाहिता की लाश कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक महिला का नाम दुर्गा पति राजू लाल भील बताया जा रहा है। दुर्गा की शादी सरवानिया महाराज में राजू लाल के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। दुर्गा 5 अक्टूबर के दिन अपने मायके दलपतपुरा आ गई थी। दुर्गा पिछले 4 दिनों से मायके वाले घर से लापता थी। 
मायके वालों का कहना है कि कोई फोन उसके पास आया था। इसके बाद वह घर से चली गई थी। 5 अक्टूबर को सरवानिया थाने में दुर्गा के मायके वालों ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वही ससुराल वालों का कहना है कि पति-पत्नी में आपसी अनबन चलती रहती है। वह अपने मायके बिना बताए चली गई थी। दुर्गा के लापता होने पर मायके वालों ने खोजबीन के पश्चात जीरन थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आज सुबह 7 बजे अंबालाल पिता रूपा भील जब अपने खेत पर गए तो देखा कि एक महिला की लाश कुएं में औंधे मुंह तैर रही है। बाहर निकालने पर कपड़ों से दुर्गा की शिनाख्त हो पाई। दुर्गा की मौत के बाद शव ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। दुर्गा के शव का परीक्षण जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE