नीमच। शहर के बंगला नंबर 55 निवासी 19 वर्षीय युवक ने अपने ही घर की रसोई में कड़े पर फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय पिता चिरंजी लाल सैनी जिसकी उम्र 19 वर्ष है, वह सुबह अपने घर की रसोई का दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे से लटक गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले 5-7 दिनों से अपने घर की रसोई में सो रहा था। रसोई का सामान उसने बाहर रख दिया था। आज रसोई की कुंडी लगाकर वह फांसी पर लटक गया। सुबह जब रसोई में घर वालों ने जाना चाहा, तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजे को तोड़ कर देखा तो घर वालों के होश उड़ गए। अजय सैनी की लाश फंदे से लटकी मिली। अजय के पिता चिरंजी लाल पूर्व में हलवाई का काम करते थे। उन्होंने बंग्ला नंबर 55 में दिनेश पंडित का मकान किराए से ले रखा है। अजय का शव जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।