नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री नीमच मेडिकल कालेज का शुभारंभ करने नीमच पधार रहे है,नीमच शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कहा नीमच को मेडिकल कालेज पूर्व कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की सकारात्मक सोच के कारण मिल पाया। सांसद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि का इसमें किसी प्रकार का कोई योगदान नहीं रहा। कांग्रेस नेताओ एवं प्रेस क्लब ,स्थानीय जनता की एकजुटता से यह संभव हो पाया।
मुकेश कालरा ने कहा यदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के साथ यदि प्रतिनिधि मंडल तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के समक्ष अपनी बात नहीं रखता तो नीमच को निश्चित रूप से यह उपलब्धि नहीं मिलती।
नीमच मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित स्थान तत्कालीन कलेक्टर के साथ कांग्रेस नेताओ ने नीमच हवाई पट्टी के पास रिक्त जगह को चयनित किया था एवं उसी जगह की डीपीआर बना कर भेजी गई थी जो सुविधा जनक भी थी। लेकिन हमारे जनप्रतिनिधि की खिचतान के चलते एक वर्ष तक भूमि चयन नहीं किया गया।
मुकेश कालरा ने कहा कि अब मुख्यमंत्री झूठी वाहवाही एवं श्रेय लेने शुभारंभ कार्यक्रम में नीमच आ रहे है,नीमच ज़िले के नागरिक जानते है कि मेडिकल कॉलेज की देन सिर्फ़ और सिर्फ़ पूर्व कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ की है।