BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 3:56 pm
BIG NEWS : एमपी का हरदा और नीमच के तस्कर, जब लेकर निकले अवैध मादक पदार्थ तो चढ़े खाकी के हत्थे, जैसे ही पुलिस ने ली तलाशी तो उडे़ होश, पढे़ खबर

Share On:-

हरदा। सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदौर रोड़ के नर्मदा मंदिर के पास एक कार से अस्सी हजार रुपए कीमत का 23 किलो अवैध अफीम का डोडा चुरा बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि सोमवार रात को सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खातेगांव की तरफ से टोयटा कम्पनी की कार क्रमांक एमपी 28 सी 7988 में दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर हरदा की तरफ आ रहे हैं।

 

सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली थाना टीआई प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने अपनी टीम को छोटी हरदा के पास नर्मदा मंदिर के सामने चेकिंग के लिए लगाया। इसी दौरान नारायण उर्फ जगवीर पिता रामसिंह पंवार (35) निवासी खेमपुरा मनासा और लवसिंह पिता भंवर सिंह परिहार (40) निवासी रायसिंहपुरा मनासा जिला नीमच के कब्ज़े से 23.330 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 80 अस्सी हजार रुपए है। उनका कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

 

नारायण के खिलाफ राजस्थान के थानों में पहले से दर्ज हैं मामले
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह डोडा चुरा हरदा बेचने आ रहे थे। नारायण पंवार के खिलाफ वर्ष 2022-23 में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ समेत अन्य थानों में डूडा चुरा के मामले दर्ज हैं।

 

आरोपियों को पकड़ने में एसआई अनिल गुर्जर,एएसआई संदीप कुशवाहा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, हेड कॉन्स्टेबल दुर्गेश सेंगर, जगदीश पाण्डव, तुषार धनगर, आरक्षक कमलेश, वीरेंद्र राजपूत, रामनरेश गुर्जर, मुकेश वर्मा एवं हर प्रसाद की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE