BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2024, 1:50 pm
BIG NEWS : जीतू पटवारी ने दीवाली खराब कर दी, पीसीसी की दूसरी लिस्ट पर बीजेपी विधायक का तंज, सीनियर पर जूनियर हावी, दिल्ली में पटाखे पर बैन को बताया केजरीवाल का पागलपन, कहा- वो अंधेरे में पैदा हुए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी की दूसरी लिस्ट जारी होते ही अंदरूनी घमासान शुरू हो गया है। वहीं बैठे-बैठे भाजपा को भुनाने के लिए एक नया मुद्दा मिल गया है। दो नेताओं के पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जीतू पटवारी ने सबकी दिवाली खराब कर दी। जीतू पटवारी ने उपाध्यक्ष को सचिव, सीनियर को सहसचिव बना दिया। सीनियरिटी पर जूनियर हावी है। 


जो इस्तीफा दे रहे, वो राम भजन करेंगेउन्होंने कहा कि सूची में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अरुण यादव का दबाव दिख रहा है। जो इस्तीफा दे रहे हैं वो राम भजन करेंगे। इससे उन्हें मोक्ष प्राप्त होगा। एक बात यह है कि जीतू पटवारी ने कांग्रेसियों की दीपावली खराब कर दी। 


पटाखों पर बैन करना केजरीवाल का पागलपनरामेश्वर शर्मा ने दिल्ली में पटाखे बैन करने के आदेश को केजरीवाल का पागलपन बताया है। विधायक ने कहा कि केजरीवाल सनातन, हिन्दू और सेना के विरोधी हैं। दीप आतिशबाजी उत्सव का माहौल है। ये केजरीवाल को पसंद नहीं आएगा। खूब पटाखे चलाओ, खूब आतिशबाजी करो। एक दिन में प्रदूषण नहीं होता। सनातनियों से कहा जाएगा कि कल दीये भी न जलाएं। केजरीवाल अंधेरे में पैदा हुए हैं। इन्हें अंधेरा पसंद हैं।  


उपचुनाव में बीजेपी की दिवाली खराब कर देगी कांग्रेस
इधर, बीजेपी विधायक के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा है कि कांग्रेस की दीपावली की चिंता बीजेपी न करे। कांग्रेस धूमधाम से दीवाली मनाएगी। लेकिन बुधनी और विजयपुर में होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस जरूर बीजेपी की दीपावली खराब कर देगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE