BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2024, 3:27 pm
KHABAR : इंदौर पान कॉर्नर में युवतियों को नशा करा रहे थे दो युवक, हिंदू जागरण मंच के लोगों ने पकड़ा, किया हवाले, जाने क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में युवा नशे की जद में आ चुके हैं। लड़के से लेकर लडकियां सड़कों पर देर रात नशा करते देखे जा सकते हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इसे लेकर आवाज उठा चुके हैं। बावजूद इस पर रोकथाम होती दिख नहीं रही है। जूनी इंदौर इलाके में इसी से जुड़ी एक घटना ने मंगलवार रात विवाद का माहौल बना दिया। 
 

सपना संगीता रोड पर मीनाक्षी पान कॉर्नर पर कुछ युवक, युवतियों को नशा कराते हुए पकड़े गए। जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मीनाक्षी पान कॉर्नर पर कुछ युवक और युवतियां नशा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर दो युवक सोहन और मुस्तफा खान को नशे की हालत में पकड़ा गया।


दोनों युवक सिगरेट में नशे का पदार्थ भरकर पी रहे थे। साथ ही उनके साथ कुछ लड़कियां भी मौजूद थीं। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE