BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2024, 5:59 pm
BIG NEWS : चलो घर छोड़ दूंगा, महिला को बहला फुसलाकर ले गया, फिर जान से मारने की धमकी देकर कि ये गंदा काम तो हिल उठा परिवार, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को उसके घर छोड़ने के बहाने आरोपी बहाने से अपने घर ले गया, फिर जोर जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने इस संबंध में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। आरोपी की इस धमकी से डरी सहमी महिला ने करीब 14 दिन बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 


फैक्ट्री में काम करती है महिला 
दरअसल ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला फैक्ट्री में काम करती है। यही काम करने वाले गुलाब खटीक नाम के एक व्यक्ति ने महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया है। घटना 4 अक्टूबर की है, जब फैक्ट्री में काम करने के बाद महिला घर के लिए निकली तो आरोपी ने टैक्सी बुलाकर उसे घर छोड़ने की बात कही। लेकिन आरोपी महिला को उसके घर छोड़ने नहीं गया बल्कि पुरानी छावनी स्थित जबरन अपने घर लेकर गया। इसके बाद उसे डरा धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 


घटना के 14 दिन थाने में की शिकायत 
आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि अगर मामले की जानकारी किसी को दी तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। डरी सहमी महिला ने करीबन 14 दिन बाद मामले की जानकारी पुरानी छावनी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पर मारपीट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE