BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2024, 10:54 am
BIG NEWS : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया संगठन का विस्तार, तरूण बाहेती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी की लहर, बधाई देने वालों का लगा तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन का विस्तार करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करी है जिसमें नीमच जिले से कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई  पदाधिकारीयों की सूची जारी करी है जिसमें नीमच जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती को प्रदेश सचिव बनाया गया है। कांग्रेस नेता तरुण बाहेती के संगठन के प्रति अनुभव को देखते हुए एवं उनकी सक्रियता एवं नीमच में विपक्षी नेता होने के नाते जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहने को ध्यान में रख कर प्रदेश नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपीं है। बाहेती इससे पूर्व भी कई बार संगठन का दायित्व संभाल चुके है जिसमें मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के दो बार प्रदेश महासचिव,मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्रभारी एवं देश के अन्य राज्यों में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके है। बाहेती की नियुक्ति कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की अनुशंसा और सहमती से की गई है। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की नई कार्यकारिणी में 70 प्रतिशत पदाधिकारी 50 वर्ष से कम आयु के हैं। यह कांग्रेस अध्यक्ष का मध्यप्रदेश में भविष्य के नेता तैयार करने का एक अभिनव प्रयास है। इस कार्यकारिणी में किसी भी ऐसे नेता को जगह नहीं दी गई है,जिसने पूर्व में दलबदल किया हो। वहीं उन लोगों को भी कमेटी में स्थान दिया जो किसी बड़े नेता के पार्टी छोड़ कर जाने पर भी कांग्रेस में हीं रहकर कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा जताई है। उन्हें भी कार्यकारिणी में जगह देकर बड़ा संदेश दिया है। बाहेती के प्रदेश कांग्रेस सचिव नियुक्त होने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है व कांग्रेस नेता बाहेती ने प्रदेश सचिव नियुक्ति के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE