मनासा। थाना क्षेत्र के ग्राम हांसपुर के समीप बरखेड़ा रोड शासकीय हाई स्कूल के पास नाले पर बनी पीलिया पर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे करीब एक सड़क हादसा हुआ। तेज गति से चलती हुई दो बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई घटना में 3 युवक गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर मनासा थाना 108 एंबुलेंस पायलेट विजय ओर ईएमटी लक्ष्मीनारायण मौके पर पहुंचे और समय रहते तीनों घायलों को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी अनुसार हांसपुर से बरखेड़ा रोड पर हाई स्कूल के समीप पुलिया ओर दो बाइक आपस में भीड़ गई। घटना में गोविंद नाथ पिता प्रभु नाथ उम्र 27 वर्ष निवासी लसुड़िया आंतरी, लोकेश पिता कारूलाल रावत उम्र 25 वर्ष निवासी कुंदवासा, नानूराम पिता मांगीलाल रावत उम्र 38 वर्ष निवासी कुंदवासा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें थाना 108 एंबुलेस की मदद से गंभीर हालत में मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया जहां उपचार कर अस्पताल में भर्ती किया गया।