भवानीमंडी। भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर जीआरपी पुलिस की कमी खलती दिखाई दी। मामला महिला छेड़छाड़ से जुड़ा है। कोटा-रतलाम मेमू ट्रेन से भवानीमंडी की ओर यात्रा कर रही महिला किरण पारेता (35) पति हेमराज और उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
महिला ने स्थानीय संवाददाता को जानकारी देते हुवे बताया कि ट्रेन में यात्रा करने के दौरान एक व्यक्ति चोरी छिपे उनके व उनकी बेटी के फोटो वीडयो मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा था, जिसका मालूम उन्हें तब हुवा जब उनके पति को ट्रेन के ही एक यात्री ने इस घटनाक्रम के बारे में बताया, उस यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया कि, किस तरफ वह महिला और उसकी बेटी के अनर्गल व अश्लील तरिके से वीडियो मोबाइल से बना रहा था, जिसके बाद महिला ने ट्रेन में हंगामा कर दिया और भवानीमंडी रेलवे स्टेशन उतरते ही पति के साथ आरोपी व्यक्ति को आरपीएफ थाने लेकर पहुँची। जहां से रेलवे सुरक्षा बल ने उन्हें समझाइश कर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए शामगढ़ जीआरपी पुलिस थाने में दो जवानों के साथ ट्रेन से भेज दिया।
बता दे कि भवानीमंडी में जीआरपी थाना नहीं होने से अक्सर लोगो को शामगढ़ या झालावाड़ रोड जाना पड़ता है। जिससे पब्लिक ऑफेंस जैसे अपराधों में समय पर न्याय नही मिल पाता, वही पीड़ित लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इसके लिए लम्बे समय से मांग की जा रही है जबकि दो राज्यो मध्यप्रदेश व राजस्थान की सीमा में बंटा यह अनोखा व चर्चित रेलवे स्टेशन है, जहां अपराध घटित होने की भी ज्यादा सम्भावनाएं रहती है।