BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2024, 12:07 pm
BIG NEWS : कमलनाथ ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा- लाड़ली बहना योजना में नए हितग्राही जोड़ने का काम शून्य, कई योजनाएं बंद, उपचुनाव से पहले जनता से की ये अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उपचुनाव से पहले सरकार को घेरते हुए कई मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए कई वादे झूठे साबित हुए। वहीं लाड़ली बहना योजना में नए हितग्राही जोड़ने को लेकर रुके हुए काम को लेकर भी हमला बोला है।


कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की बुदनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के ये दोनों ही उपचुनाव जनता को सरकार के 10 महीनों के कामकाज की समीक्षा करने और सरकार को कर्तव्यबोध कराने का अवसर देते हैं। ये उपचुनाव जनता को अपने वोट की ताकत से सरकार की नींद खोलने और उन्हें आईना दिखाने का मौका देते हैं।


सैकड़ों महत्वपूर्ण योजनाएं या बंद या भुगतान रोका गया
कमलनाथ ने कहा, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में झूठे वादे कर सत्ता में आई बीजेपी सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है। लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 रुपये प्रतिमाह करने का वादा भी झूठा साबित हो चुका है। 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के झूठ का पाखंड टूट चुका है। किसानों को बोनस और समर्थन मूल्य वाली बात कोरी लफ़्फ़ाज़ी निकली है। सैकड़ों महत्वपूर्ण योजनाएं या तो घोषित रूप से बंद कर दी गई हैं, या उनका बजट/भुगतान रोककर उन्हें मरणासन्न किया जा रहा है।


लाड़ली बहना योजना में नए हितग्राही जोड़ने का काम शून्य
कमलनाथ ने आगे कहा, लाड़ली बहना योजना में नये हितग्राहियों को जोड़ने का काम शून्य है, पुराने हितग्राहियों की छटनी तेज़ी से जारी है। जनता को मिलने वाली विभिन्न वित्तीय सहायताओं को रोककर केवल एक योजना में राशि जारी करना भोली-भाली जनता से इस शातिर सरकार की नायाब ठगी है। परिवार के हर सदस्य की जेब काटना और फिर लूट के उसी पैसों का एक छोटा सा हिस्सा जनता को लौटाकर वाहवाही लूटना इस फरेबी सरकार की आदत बन चुकी है।


शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
उन्होंने आगे कहा, महंगाई जान ले रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। सड़कों पर चन्द्रमा की सतह जैसे गड्ढे हैं। बाजार में सन्नाटा पसरा है। बेटी घर की चौखट पार करते ही असुरक्षित है। किसान बिलख रहे हैं। व्यापारियों से वसूली जारी है। बीजेपी संरक्षित भू-माफिया नदी, पहाड़ और जंगल निगल रहे हैं। मध्यप्रदेश नशे के कारोबार का प्रमुख अड्डा बन गया है। बिजली कटौती से घर से लेकर सड़कों तक पर अंधेरा पसरा है।


लोकतंत्र के महापर्व को पावन और सार्थक बनायें
मुख्यमंत्री जी, शिवराज सिंह चौहान को जो जंगलराज लागू करने में कुछ बरस लगे थे, आपने कुछ महीनों में ही वो कीर्तिमान रच दिया है। मैं उपचुनाव क्षेत्र की जनता से अपील करता हूँ कि इस सरकार को जगाने और अपने वोट की ताकत दिखाने की नीयत से मतदान करें और बीजेपी की पराजय सुनिश्चित कर लोकतंत्र के महापर्व को पावन और सार्थक बनायें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE