BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2024, 12:22 pm
BIG REPORT : डकैती की बड़ी वारदात, कारोबारी के घर घुसे 10 नकाबपोश बदमाश, दंपति पर हमला कर लूटे गहने, कॉलोनी के 6 बाइक भी किए पार, पढे़ खबर 

Share On:-

नेपानगर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में सीमेंट कारोबारी के घर डकैती की बड़ी वारदात हुई है। डंडों से लैस करीब 10 नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी रौनक जैन और उसकी पत्नी पर हमला किया और गले से सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। 


इस दौरान उन्होंने वृन्दावन कॉलोनी में कई घरों को निशाना बनाया। व्यापारी के अलावा कॉलोनी के 6 लोगों के दोपहिया वाहन भी  चोरी हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की खबर मिलते ही नेपानगर पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।


शनिवार देर रात नकाबपोश आरोपियों ने वृंदावन कॉलोनी में बने अरिहंत ट्रेडर्स मे घुसकर सबसे पहले चौकीदार को बंधक बनाया। इसके बाद सभी ने व्यापारी के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। 


आरोपी आसपास के मकानों से 6 दोपहिया वाहन भी लेकर फरार हो गए। नेपानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यापारी को उपचार के लिए नेपा लिमिटेड चिकित्सालय भिजवाया। डकैती की इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा  व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE