BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2024, 1:13 pm
BIG NEWS : शहर का तेजाजी नगर और कक्षा 11 वीं की छात्रा, जब काम के सिलसिले में घर आया योगेश तो बढ़ाई नजदीकियां, फिर जैसे ही मिला मौका तो कर दिया ये कांड, बंद कमरे की दास्तां सुनते ही उड़ गए परिजनों के होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के तेजाजी नगर में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा के यहां काम पर आता था। इसी दौरान उससे पहचान हुई। इसके बाद उसने बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पेंटर के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है। तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिक की शिकायत पर योगेश भावोर निवासी मूसाखेडी पर रेप का केस दर्ज किया गया है। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसके यहां पुताई का काम करने आता था। इसलिए 2021 से उसे पहचानती है। मई में योगेश ने छात्रा से बात की थी। योगेश इसके बाद मोबाइल पर उससे बातें करने लगा।

एक दिन योगेश ने छात्रा से कहा कि वह उसे पंसद करता है। शादी करना चाहता है। 2021 में ही योगेश स्कूल से छात्रा को अपने साथ लेकर गया। उसके साथ शादी की बात कर घर पर रेप किया। इसके बाद योगेश उसके साथ सबंध बनाते रहा। 16 अक्टूबर को भी योगेश ने अपने घर ले जाकर उसके साथ रेप किया। जब छात्रा ने योगेश से कहा कि शादी कर लें। तब उसने इनकार कर दिया। कहा कि, अगर यह बात किसी को बताई तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद वह मिलने के लिए बार-बार कॉल करता तो छात्रा इनकार करने लगी। उसने बदनामी को लेकर धमकी दी तो छात्रा ने अपने दादा को शनिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद छात्रा का मेडिकल करवाने के बाद योगेश पर कारवाई की गई।

पूर्व किरायेदार ने की छेड़छाड़, घर का कांच फोड़ा-
लसूडिया पुलिस ने एक नाबालिक छात्रा की शिकायत पर उसके पूर्व किरायेदार के खिलाफ छेड़छाड़ और घर पर पत्थराव करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी क मुताबिक, छात्रा निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। उसके यहां दो साल पहले सुजल पुत्र अविनाश चावरे किराये से रहता था। उसकी हरकते ठीक नहीं थी तो पिता ने मकान खाली करवा दिया। कुछ दिन पहले सुजल स्कूल में आते जाते पीछा करता और रोकता था। लेकिन उसकी बातों को इग्नोर कर परिवार को नहीं बताया।

14 अक्टूबर को सुजल ने रोका और दूसरे लड़के से बात करने की बात पर हाथ पकड़कर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। यह बात अपनी मां को बताई। इस पर सुजल के पिता को बुलाकर समझाने की बात हुई, लेकिन परिवार की कोई बात नहीं हुई। इसके बाद 26 अक्टूबर को सुजल घर के पास आया। जब खिड़की साफ कर रही थी। सुजल ने पत्थर उठाकर उसे मारा। जिससे कांच फुट गया। उसके डर के चलते इसके बाद से स्कूल नहीं गई। पिता ने कांच फूटने का कारण पूछा तो कुछ नहीं बताया। 4 नवबंर से स्कूल जाने को लेकर जब मां से बात हुई तो छात्रा ने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कारण पूछा तो सुजल के हरकत के बारे में बताया। फिर माता-पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे ओर आरोपी पर केस दर्ज करा दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE