ग्वालियर। जब से गैंगस्टर लारेंस विश्नोई द्वारा फिल्म एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी की खबर समाचार पत्रों और टीवी पर आई है तब से पूरे देश और विदेश में भी उनकी चर्चा हो रही है। खबर की इतनी चर्चा रही है कि अब हर शहर और गली मोहल्ले से भी कोई न कोई लारेंस विश्नोई बनकर दुश्मनों को निपटाने और गोली मारने की धमकी के कई मामले सामने आ चुके हैं। लोगों की इस हरकत से किसी को गोली लगती है या नहीं यह अलग बात है किंतु पुलिस प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। इसी कड़ी में एमपी के ग्वालियर शहर के एक सनकी युवक की गोली मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है।
इंदौर सीएमएचओ को शोकाज नोटिसरू तीन दिन में मांगा जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
सनकी युवक ने सोशल मीडिया के जरिये डॉक्टर्स और सीएमएचओ को मारने की धमकी दी है। 50 सेकंड के वीडियो में सनकी युवक बोलते नजर आ रहा है कि-मैं अब अपनी पिस्तौल और रिवाल्वर मंगा रहा हूं, इनसे मैं तीन कत्ल करने जा रहा हूं। पहला कत्ल एच ओ डी प्रशांत नायक, दूसरा कत्ल डॉ बिंदु सिंघल और तीसरा कत्ल सीएमएचओ का होगा। धमकी देते हुए युवक बोला -अब तुम कहीं भी छुप जाओ लेकिन बचोगे नहीं। धमकी देने वाले युवक की मां को कुछ दिन पहले हजीरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धमकी भरा वायरल वीडियो उस दौरान का ही बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी पर पुलिस ने संज्ञान में लिया है। एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।