BREAKING NEWS
KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 5:50 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा तहसील के सतखण्ड ग्राम में मेघवाल जाति के युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कार्रवाई की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा तहसील के सतखण्ड ग्राम में मेघवाल जाति के युवक का संदिग्ध अवस्था में मृत शरीर मिलने और परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जता कर रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते मंगलवार को परिवार सहित भीम आर्मी एवं विभिन्न अजा, जजा संगठनों ने जिला कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की और कार्यवाही न होने पर अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संजय लोट ने बताया कि गत 23 अक्टूबर, 2024 रात्रि को कमलेश मेघवाल का मृत शरीर संदिग्ध अवस्था में मिला। परिवार द्वारा सदर थाना निम्बाहेड़ा में रिपोर्ट देकर धारा 103 (1) में मुकदमा दर्ज कराया गया। हत्या के मामले में सदर थाना निम्बाहेड़ा पुलिस द्वारा आज दिन तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नहीं किये जाने से परिवार डरा-सहमा हुआ है और परिवार में भय का माहौल है। मृतक के एक 12 वर्ष का नाबालिक पुत्र एवं 16 वर्षीय पुत्री भी है।
इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संजय लोट, शम्भूलाल, राजू, दिनेश, राधेश्याम, गोपाल, शोभालाल, मांगीलाल मेघवाल, अम्बालाल सेरसिया,, भेरूलाल, राहुल, शंकर, नंदलाल, राजेश, हीरालाल, भेरूलाल, मुकेश सेन, राहुल खटीक, मनोहर सेमलिया, ज्वालासिंह सहित कई अजा जजा वर्ग के संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर परिवार की सुरक्षा करने और शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। तीन दिवस में न्याय नहीं मिलने पर अनिश्चितकाल धरने पर बैठे का निर्णय लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE