चित्तौड़गढ़। विद्या निकेतन मध्यमिक विद्यालय गांधी नगर में पूर्व छात्र परिषद द्वारा मिलन - 2024 कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के संयोजक नीरज सुवालका ने बताया कि वर्ष 1988 से लेकर 2024 तक उत्तीर्ण होकर निकले छात्रों का परिवार सहित मिलन समारोह आयोजित हुआ। आयोजन की अध्यक्षता विद्या भारती, चित्तौड़गढ़ जिला सचिव लादूराम सिरवी ने की।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह एवं विद्या भारती संस्कार केंद्र प्रमुख दिनेश चन्द्र भट्ट तथा विशिष्ट अतिथि विद्या भारती प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख महेंद्र सिसोदिया एवं एमपी बिरला ग्रुप हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं पूर्व छात्र संदीप चंदोलिया रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु वंदन द्वारा विद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान आचार्य गोपाल गौड़, सत्यनारायण वैष्णव, राकेश विजयवर्गीय, ज्योति प्रकाश चिमनानी, बब्बन, महेंद्र लोठ, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल शर्मा, दीपक कसाना, विद्याशंकर, गोपेश एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बसंती लाल का उपरना ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। पूर्व छात्र मुकेश साहू ने पूर्व छात्र परिषद की गतिविधियों को रखा।
लादूराम कार्यक्रम अध्यक्ष ने विद्या भारती के संस्थागत ढांचे के बारे में बताया एवं मुख्य अतिथि दिनेश भट्ट ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर अपनी बात रखी। इसके अतिरिक्त विद्यालय में शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम संचालन पूर्व छात्र सुमन्त शर्मा एवं रवि शर्मा ने किया।