चित्तौड़गढ़। नेतावाल महाराज में आयोजित दीपोत्सव स्नेह मिलन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी के जन्मदिवस पर समापन किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी एवं ग्रामवासियों ने भाग लिया। समापन मेें एनपीएल के नाम भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया, जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने अपनी मनमोहन आवाज से चार चांद लगा दिए।
समापन समारोह मेें मुख्य अतिथि सीपी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, पूर्व डेयरी चेयरमैन भूमि विकास बैंक बद्रीलाल जाट, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला महामंत्री रघु शर्मा, चित्तौड़ प्रधान देवेन्द्र कुंवर ने उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों द्वारा नेतावल रेलवे स्टेशन को क्रमोन्नत करने की मांग की। जोशी ने जल्द से जल्द ग्रामीण की समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया। क्रिकेट टूर्नामेंट विजेता सांवलिया क्लब, उपविजेता श्री देव क्लब जेबीएस ग्रुप रहे। दोनों टीमों को सांसद जोशी ने शील्ड और पारितोषिक वितरण किये।
जन्मदिन एवं समापन प्रोग्राम मेें नेतावल महराज के शक्ति केंद्र संयोजक बरदीचंद कुमावत, किशन जाट, श्रवण कुमार तेली, नरेंद्र नाथ, प्रकाश नाथ, मुकेश जाट, राजू पुर्बीया, नारायण गुर्जर, चारों टीमों के कप्तान कैलाश जाट, रतन जाट, रतन गुर्जर, नारायण जाट एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।