रतनगढ़। थाना अंतर्गत पुलिस चौकी जाट के गांव तुमड़िया निवासी कुंदन कैलाश चंद्र शर्मा उम्र 30 वर्ष की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 2.00 कुंदन शर्मा अपने निजी वाहन ट्रैक्टर के द्वारा मक्का बेचने के लिए राजस्थान के विजयपुर गांव की ओर जा रहा था तभी अचानक सामने से आ रहे वाहन को साइड देते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित रोड किनारे पड़े बड़े पत्थरों से टकराने के कारण ट्रैक्टर ट्राली पलटी खा गई व ट्रैक्टर चालक कुंदन शर्मा की ट्रॉली के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जाट चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपूर्द किया गया। रतनगढ़ थाने पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया गया।