रतनगढ़। क्षेत्र के बरेखन के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें डायल 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोरी गरवाड़ा निवासी शंकरलाल पिता रामचंद्र धाकड़ एवं उनकी पत्नी बाइक से नीमच से चेकअप कराकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बरेखन के पास राजस्थान के करौली गांव के धर्म सिंह एवं उनका साथी बाइक से नीमच की तरफ आ रहा था, तभी दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें डायल 100 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ लाया गया है। जहां से उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।