BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 3:12 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस की स्पेशल टीम और करोड़ों रूपये के मादक पदार्थ की तस्करी, जब पिकअप से रवाना हुआ तस्कर तो बीच रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की स्पेशल पुलिस टीम ने बिजयपुर थाना पुलिस के साथ मिल अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक पिकअप से 10 क्विंटल 40 किलो 820 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने एक पिकअप व पायलेटिंग कर रही एक स्वीफट कार को जब्त किया है, वहीं पिकअप से बाराबोर गन के एक खाली व 11 जिन्दा कारतूस भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है। जब्त अवैध डोडाचूरा की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने व अपराधियों की धरपकड़ करने के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गए। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिव प्रकाश के पर्यवेक्षण में बिजयपुर थाने के पालछा तिराहा पर थानाधिकारी पन्नालाल उनि, कानि. रामधन, राहूल, रणजीत व मुकेश एवं जिला स्पेशल टीम प्रभारी मुंशी मोहम्मद उनि, कानि. सुरेन्द्र पाल, विजय, दीपक व विक्रम द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक स्वीफट कार आती हुई नजर आई, जो नाकाबन्दी के दौरान नाकाबन्दी स्थल से तेजी से निकालने के दौरान बेरिकेटस के टकराने के बाद  उसका चालक उतर कर भाग गया। उसी स्वीफट कार के पिछे एक पिकअप वाहन आता हुआ नजर आया जिसमें तीन व्यक्ति बैठे हुए दिखे। पिकअप चालक व खल्लासी साईड में बैठा व्यक्ति उतरकर भागने लगे जिनको नजदीक खड़े डीएसटी प्रभारी मुंशी मोहम्मद उनि व पुलिस जाप्ता द्वारा पकडने हेतु नजदीक जाने लगे तो खल्लासी साईड में बैठे व्यक्ति ने भागते हुये पिस्टल व बाराबोर गन से पुलिस जाप्ता को जान से मारने की नियत से फायर किये। जिस पर बचाव हेतु जिला विशेष टीम प्रभारी मुंशी मोहम्मद उनि द्वारा भी जवाब में सरकारी पिस्टल से फायर किये गये। पिकअप चालक व खल्लासी साईड मे बैठा व्यक्ति जंगल मे भागने लगे जिस पर खलासी साईड में बैठे व्यक्ति की पहचान बिजयपुर के पेमाखेड़ा निवासी उदयलाल पुत्र रतनलाल गुर्जर के रूप में हुए जो मौके से भाग गया। वाहन पिकअप मे बिच में बैठे व्यक्ति को थानाधिकारी  व पुलिस जाप्ता द्वारा मौके पर ही पकड लिया गया।  रात्री का समय होने व आस पास में घना जंगल होने से पिकअप चालक व खलासी साईड में बैठे व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल मे भाग निकले। 

पिकअप के पिछे एक वाहन बिना नम्बरी बोलरो गाड़ी और आई, जिनमे भी तीन व्यक्ति बैठे हुए थे, जिसका चालक पुलिस जाप्ता को देखकर बोलेरो कार को वापीस घुमा कर भगा ले गया। पुलिस द्वारा पकड़ी गई पिकअप में बैठे व्यक्ति से बोलेरो कार में बैठे व्यक्तियों के बारे में पूछा तो एक का नाम कनेरा थाने के बड़ावली निवासी भँवर पुत्र कालु नायक  एवं दो अन्य व्यक्ति होना बताया। उक्त तीनों वाहन आगे स्वीफट कार, उसके पिछे पिकअप व पिछे बोलरो गाडी एक साथ ही आये थे। उदयलाल व पिकअप चालक फायरिंग करते हुये भाग गये थे। 

पुलिस ने मौके पर रोकी गई पिकअप की तलाशी ली तो उसमें भरे काले रंग के 55 प्लास्टिक के कट्टों में अवैध अफीम डोडाचूरा 10 क्विंटल 40 किलो 820 ग्राम मिला जिसे जब्त कर एवं पिकअप में मिले बाराबोर गन के एक खाली व 11 जिन्दा सहित पिकअप एंव स्वीफट कार को जब्त किये जाकर आरोपी कनेरा थाने के बड़ावली निवासी 36 वर्षीय लालसिंह पुत्र प्रताप सिंह राजपुत को गिरफतार किया गया। बिजयपुर थाना पर एनडीपीएस एक्ट, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार मौके से फरार हुए आरोपी पेमाखेड़ा निवासी उदयलाल पुत्र रतनलाल गुर्जर की गिरफ्तारी कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE