चित्तौड़गढ़। राजस्थान आशा सहयोगिनियों का एक जिला सम्मेलन 8 नवम्बर को राशमी तहसील के मातृकुंडिया में आयोजित होगा।
राजस्थान आशा श्रमिक लीडर राधा जोशी ने बताया कि पहली बार आयोजित आशा वर्कर के इस एक दिवसीय जिला सम्मेलन में आशा यूनियन की राष्ट्रीय सचिव सुरेखा, आशा वर्कर प्रदेश लीडर सुमित्रा चोपड़ा एवं सीटू यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भंवरसिंह शेखावत के साथ ही प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की आशा श्रमिक लीडर भाग लेगी।
इस जिला सम्मेलन में आशा वर्कर को कार्य बोझ ज्यादा होने एवं अल्प मानदेय को लेकर चर्चा होगी साथ ही जिले में चुनाव कराये जाने एवं आशा वर्कर के संघर्ष को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।