नीमच। मनासा निवासी गोवर्धन दास रामावत के स्वर्गवास पश्चात उनके सुपुत्र श्री राकेश मोहन, अरविंद, ऐश्वर्य, रामावत परिवार की सहमति से भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिमी प्रांत की विवेकानंद शाखा नीमच को सत्र का पहला नेतदान संपन्न हुआ।
नेत्र उत्सर्जन का कार्य गोमाबाई नेत्रालय नीमच के डॉक्टर सुनील शर्मा द्वारा किया। नेत्रदान की प्रेरणा सच्चिदानंद बैरागी जावद परिषद के सचिव ललित कुमार राठी प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा एवं सहयोगी दल- अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, प्रमोद कुमार मालू, राकेश खंडेलवाल, की उपस्थिति में।
वाहन सेवा ललित कुमार राठी द्वारा नेत्र गोमोबाई नेत्रालय पहुंचाया गया। जहां आने वाले समय में दो लोगों को नेत्र की रोशनी प्राप्त होगी। अपने लिए तो सभी करते हैं जो औरों के लिए करता है वही सच्ची मानव सेवा है। नेत्रदान पुनीत कार्य के लिए रामावत परिवार मनासा को सहमति प्रदान करने पर विवेकानंद शाखा द्वारा बहुत-बहुत साधुवाद धन्यवाद दिया।