BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 7:59 pm
NEWS : श्री जैन दिवाकर संगठन समिति ने किया निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन, मरीजों को मिल रही राहत, 15 नवंबर तक चलेगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भवन के सामने स्थित राजकीय सैटेलाइट अस्पताल परिसर के पास जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में श्री जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़गढ़ के  तत्वावधान में दिनांक 4 नवंबर से 9 नवंबर तक निशुल्क फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़गढ़ के मंत्री सुधीर जैन ने बताया कि शिविर में उपचार लेने वाले लाभार्थियों की सुविधा और आगामी दिवाकर जयंती के पावन पर्व पर इस पांच दिवसीय शिविर को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस निशुल्क शिविर के माध्यम से मांसपेशियों में खिंचाव,जकड़न और दर्द से राहत दिलाने के लिए प्रातः 10 बजे से ही लोगों का आना प्रारंभ हो जाता है। 

श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के अध्यक्ष राजेश सेठिया ने बताया कि श्री भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल ओझा ,फिजियो थैरेपिस्ट डॉ प्रियंका राजोरा,सहायक फिजियो थैरेपिस्ट लोकेश सिंह सिशोदिया,सुनीता सुथार,विशाल प्रजापत ,समिति कोषाध्यक्ष अनिल पटवारी,स्पीच थैरेपिस्ट शोभालाल शर्मा सहित समिति पदाधिकारी सेवा कार्य में लगे हुए हैं। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ प्रियंका राजोरा ने बताया कि दर्द से राहत प्रदान करने के लिए यहां टेंस मशीन द्वारा इलेक्ट्रोथेरेपी ,सेक करने के लिए इंफ्रा रेड रेडिएशन मशीन, फ्रोजन शोल्डर से राहत के लिए शोल्डर व्हील,फिंगर लेडर , एड़ी,घुटने,पैरों की एक्सरसाइज के लिए  हील एक्सरसाइजर, एंकल एक्सरसाइजर  उपलब्ध है । साथ ही मेडिसिन बॉल,स्विस बॉल ,जेल बॉल और हाइड्रोकोलेटर पैक से भी निशुल्क उपचार का लाभ लिया जा रहा है। निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में लाभ लेने वाले सुरेश मेहता,विमला सेठिया, पदमा पगारिया,कमल बोहरा,शांतिलाल नाहटा ,अजीत नाहर आदि ने इस शिविर को बहुत उपयोगी बताते हुए कहा कि नगर के मध्य में स्थित इस केंद्र पर निशुल्क फिजियोथेरेपी से कई लोगों को लाभ मिला है। इस शिविर में अभी तक प्रतिदिन 32 से 35 व्यक्ति निशुल्क फिजियोथेरेपी का लाभ उठा रहे हैं और अपने परिचितों और इष्ट मित्रों को भी जानकारी दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE