BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 8:20 pm
NEWS : चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की कपासन शाखा का स्थापना दिवस समारोह, वन्दना वजीरानी ने कहा- ग्राहक की संतुष्टि ही मुख्य ध्येय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की कपासन शाखा का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया।
कपासन शाखा के स्थापना दिवस पर बैंक की प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी ने शुभकामनाएं देते हुए मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का समय है। इस प्रतिस्पर्धा के समय में ग्राहक को संतुष्ट करते हुए संकल्प- 2025 की ओर बढना है। ग्राहक की संतुष्ठि ही बैंक का प्रमुख ध्येय है। ग्राहकों को त्वरित समस्त तकनीकी युक्त सुविधाएं बैंक सदस्यों, ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। 
कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबन्धक दिनेश खण्डेलवाल ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं शाखा में मिले इसके लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। उन्होनें कहा कि ग्राहकों के सहयोग से ही कोई भी संस्था प्रगति कर सकती है ऐसे में सभी ग्राहक इस शाखा को आदर्श शाखा के रूप में विकसित करने में सहयोग प्रदान करे एवं ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी या असुविधा होने पर बैंक प्रबन्धन से सीधे सम्पर्क कर सकते है।
गोष्ठी के प्रारम्भ मे शाखा प्रबन्धक ने शाखा की प्रगति की जानकारी देते हुए समस्त ग्राहको का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राहकों ने बैंक द्वारा दी जा रही आधुनिकतम सुविधाओं के लिए बैंक अध्यक्ष आई.एम. सेठिया व संचालक मण्डल एवं बैंक प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक दामोदर लाल चेचाणी, मनीष पाराशर, आशीष बारेगामा, मुकेश लढ़ा, रामकिशन उपाध्याय सहित अशोक चण्डालिया, भागीरथ खटीक, अशोक उपाध्याय, अभिषेक पाराशर, सुनील चण्डालिया, सतीश नन्दवाना, तिलक आचार्य, कुलदीप बारेगामा, गोविन्द सिंह रावत, लोकेश गर्ग, संजय कुमार मोदी, ओमप्रकाश भट्ट, दिलीप कुमार बारेगामा, अनिल मोदी, रामस्वरूप जाट, दीपक रेगर, आशीष नन्दवाना, किशन आचार्य, घनश्याम वैष्णव, गौरव बारेगामा, राजेन्द्र तिवारी, दिनेश उपाध्याय, सत्यप्रकाश टेलर, संदीप सोमानी, भगवती लाल जोशी आदि उपस्थित थे। ग्राहकगणों द्वारा बैंक की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के बारे में सुझाव दिये एवं बैंक की सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा परिसर में विशेष सजावट की गई। 
कार्यक्रम का संचालन प्रबन्धक (प्रशासन) जे.पी. जोषी एवं आभार शाखा प्रबन्धक दामोदर लाल चेचाणी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE