नीमच। अंचल में वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं। बीती रात करीब चार बजे महू-नीमच हाईवे स्थित सुराही शराब दुकान के सामने रखी बाइक चोरी हो गई है। यह पूरा घटनाक्रम शराब दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाइक क्रमांक आरजे 35 एसक्यू 1199 है, जो कि मुकेश नामक युवक की है। जिस किसी सज्जन को उक्त बाइक सहित उक्त हुलिए का व्यक्ति नजर आए तो नीमच कैंट 07423-223057, मोबाइल नंबर 94799-95472 पर सूचना दे सकते है, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं उसे उचित ईनाम भी दिया जाएगा।