BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 1:32 pm
BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र का ग्राम आमली खेड़ा और 30 साल की महिला, जब पति ने कही छोड़ने की बात तो उठाया ये कदम, फिर अचानक हुई गायब, जब इस हाल में मिली तो उड़ गए सबके होश, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। सिटी थाना अंतर्गत गांव आमली खेड़ा में 30 वर्षीय महिला की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का नाम कंचन पति इंद्र सिंह बंजारा है। कंचन का ससुराल ठिकरिया डेंप में है। कंचन के पीहर पक्ष का आरोप है कि उसने पति द्वारा छोड़े जाने की बात सुनकर गहरा सदमा ले लिया और आत्महत्या कर ली। 

कंचन के मायके वालों ने बताया कि उसके पति इंदर सिंह ने कंचन के साथ झगड़ा और मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था। वह पिछले 10 दिनों से आमली खेड़ा में थी। इसके बाद पति इंदर सिंह ने पांच जातिले को गांव आमली खेड़ा भेजा और टांडा के मुखिया रोड़ीलाल को बुलावा दिया कि पंचायत बिठाई जाए। पंचायत बुलाने की बात पर गांव आमली खेड़ा के मुखिया ने जो जातिले आए थे उनसे पूछा कि पंचायत किस बात के लिए रखी जा रही है? तब जातिलों का जवाब आया कि कंचन को उसका पति इंदर सिंह छोड़ना चाहता है। 

पिहर पक्ष का कहना है कि कंचन ने यह बात सुन ली। कंचन को यह बात सुनकर गहरा सदमा लगा,और तभी से वह अपने घर से गायब हो गई। घर वालों ने कंचन की काफी तलाश की। तलाश करते-करते कुएं के पास उसकी चप्पल मिली। शक होने पर गांव के मुखिया और पुलिस को बुलाया गया। तलाश करने पर कुंए में कंचन की लाश मिली। कंचन की लाश मिलने से हाय तौबा मच गई। कंचन का शव ट्रैक्टर में जिला अस्पताल लाया गया है। ठीकरिया से जो जातिले आए थे उनका नाम खुमान सिंह कच्छावा, नेनाराम दायमा, दुर्गा दायमा, मान सिंह चावड़ा जोड़मी, कालू सिंह चावड़ा जोड़मी और मनोहर चंदेल बताया गया है। सिटी थाने पर मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE