नीमच। शहर के समीपवर्ती स्थित सोनियाना ग्राम से लगी श्री नेमीनाथ गोपाल गौशाला में सोनियाना सरपंत पति घनश्याम प्रजापति द्वारा गऊ शाला के नाम से अवैध कमाई का गोरखधंधा चला रखा है। उद्वव बाला साहब ठाकरे शिवसेना ईकाई युवा शिव सेना नीमच जिला प्रमुख ओमप्रकाश भाटी ने बताया कि 26 जनवरी 2024 को 15-20 गोभक्तों के समक्ष घनश्याम प्रजापति द्वारा उद्योगपति से गौशाला के नाम पर दस लाख रूपये व पंचायत के नाम से दस लाख रूपये लिये। उक्त रूपये गोशाला समिति के सदस्यों की बिना जानकारी के उक्त रूपयों का दुरूपयोग कर गबन कर लिया गया। गऊ शाला में लगे कर्मचारी को भगा दिया गया। अध्यक्ष को बताये बिना उनके निवास से गोशाला का रसीद कट्टा उनके पुत्र से ले गया। तथा समिति को बताये बिना लाखों का गोबर खाद, लोहे का भंगार व पुलिस द्वारा जप्त की गई गायों को भी सरपंच पति द्वारा बेच दिया गया। अध्यक्ष द्वारा ऑडिट हेतु रसीद कट्टा व हिसाब कई बार मांगा गया लेकिन उसके द्वारा आज दिनांक तक नहीं दिया। दस लाख रूपये की गौशाला की रसीद भी नहीं बनाई। गोशाला के बाहर लगा बोर्ड भी उसके द्वारा पुतवा दिया गया है। 15 अगस्त 2024 के दिन झण्डा वंदन के समक्ष सरपंच पति ने सबके सामने कहा कि मैने चौदह लाख रूपये का चारा व घास गोशाला में डलवा दिया है जिसकी रिपोर्ट की कोई जानकारी नहीं है। सरपंच पति गोशाला की आड़ में ग्राम में गुटबाजी फैला रहा था झगडा व मारपीट करने पर उतारू है। शिवसेना जिला प्रमुख ओमप्रकाश भाटी के पास सोनियाना ग्राम के लोगों द्वारा उक्त सरपंच के कारनामों की शिकायत आने पर मेरे द्वारा सरपंच पति से चर्चा करने पर उसके द्वारा अभ्रदतापूर्वक बात की गई और कहा गया कि आप कौन होते है मुझसे हिसाब मांगने वाले। मैने नीमच कलेक्टर महोदय व सीईओ, पशु चिकित्सा अधिकारी को सोनियाना गऊ शाला की सारी जानकारी व हिसाब दे रखा है।
जबकि मेरे द्वारा सीईओ व पशु चिकित्सालय अधिकारी नीमच से संपर्क साधने पर जानकारी मांगी गई तो उनके द्वारा कहा गया कि हमारे पास सोनियान गऊ शाला का कोई हिसाब नहीं आया है और सरपंच पति घनश्याम प्रजापति झुठ बोल रहा है। शिवसेना जिला प्रमुख ओमप्रकाश भाटी ने प्रदेश के मुखिया को भी भोपाल पत्र प्रेषित कर उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।