नीमच। टैगोर मार्ग स्थित ओसवाल मार्केटिंग में वहां कार्यरत कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि संदीप चौहान ओसवाल मार्केटिंग में काम करता है। वहीं पर एक निखिल नाम का लड़का भी काम करता है। मामूली बात पर संदीप और निखिल के बीच हुई आपसी तू-तू-मैं-मैं ने विवाद का रूप ले लिया। संदीप ने निखिल को समझाने की कोशिश की। इसके थोड़ी देर बाद कुछ लोग दुकान में घुस आए और संदीप के साथ मारपीट की। संदीप पहले से ही चोटिल था। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।