BREAKING NEWS
KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 11:23 am
KHABAR : स्विम फ्लाय स्पोर्ट्स क्लब नीमच के 12 वर्षीय रुद्रांशी गहलोत एवं विकास देवीसिंह जाटव का मप्र से दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में चयन, एनसीआर के खिलाड़ियों को मात देते हुए बनाई जगह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्विम फ्लाय स्पोर्ट्स क्लब नीमच के 12 वर्षीय रुद्रांशी गहलोत एवं विकास देवीसिंह जाटव ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका मप्र से दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में चयन हुआ। 9 माह से वहीं प्रैक्टिस कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के खिलाड़ियों को हराते हुए जगह बनाने में कामयाब रहे।

दिल्ली स्कूल स्टेट तैराकी प्रतियोगिता तालकटोरा तरणताल में नीमच के रुद्रांशी संजय गहलोत कनावटी ने 50 मी. बैक स्ट्रोक, 400 मी. फ्री रिले, 400 मी. मिडले रिले में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं 200 मी. फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी तरह विकास देवीसिंह जाटव जयसिंगपुरा ने 400 मी. मिडले रिले व 400 मी. फ्री रिले में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 100 मी. बटर फ्लाई व 200 मी. बटर फ्लाई में सिल्वर एवं 400 मी. फ्री स्टाइल में ब्रांज मेडल जीत दिल्ली तैराकी में नीमच का नाम रोशन किया।

वाटर स्पोर्ट्स मेन्टर प्रभु मूलचंदानी ने बताया नीमच के तैराक देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 2 नन्हे तैराकों ने 9 मेडल जीते तो दूसरी ओर मप्र की राजधानी भोपाल में नीमच के खिलाड़ी 38 से 52 वर्ष अलग-अलग ग्रुप के 4 खिलाड़ी विशाल शर्मा, डॉ मयंक राठौड़, धीरेंद्र गहलोत एवं कैप्टन राकेश बंसल मास्टर्स नेशनल प्रतियोगिता में जोर आजमा रहे हैं। नीमच के खिलाड़ियों ने दिल्ली में जीते मेडल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE