BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 2:47 pm
BIG NEWS : गर्लफ्रेंड संग होटल में रंगरलियां मना रहा था सावन का सरपंच, बाहर निकलते ही पत्नी ने पकड़ा, फिर जमकर कर दी धुनाई, 2 शादी से भी था नाखुश, तीसरी से ब्याह रचाने की फिराक में था मुखिया, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। मध्‍य प्रदेश के नीमच में घर से 210 किमी दूर सरपंच साहब अपनी महिला मित्र के साथ गुड टाइम बिताने के लिए होटल पहुंचे थे। यह होटल उज्जैन में था। सरपंच रिफ्रेशमेंट के बाद होटल से बाहर निकले और महिला मित्र के साथ घूमने के लिए कार से जा रहे थे। कार आगे बढ़ती इससे पहले ही सरपंच को सामने पत्नी दिख गई। पत्नी नीमच से पति का पीछा करते हुए उज्जैन पहुंच गई थी। इसके बाद सड़क पर बवाल हो गया।

 

सावन पंचायत के सरपंच से जुड़ा है मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला नीमच जिले के सावन पंचायत का है। सावन पंचायत के सरपंच जितेंद्र माली का कथित रूप से एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ अफेयर चल रहा है। इसकी खबर सरपंच की पत्नी को थी, लेकिन वह मौके की ताक में थी कि दोनों को रंगेहाथ पकड़ा जाए। सरपंच अक्‍सर आंगबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बाहर जाते थे। इस बार सरपंच ने नीमच से उज्जैन आकर एक होटल में समय बिताने का फैसला किया।


पत्नी को लग गई भनक
सरपंच पति के प्लान के बारे में पत्नी को कहीं से भनक लग गई। पति अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन के एक होटल में रुका था। वह नीमच से कार के जरिए ही यहां तक पहुंचा था। होटल में समय व्यतीत करने के बाद दोनों बाहर निकले थे। पत्नी अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गई थी।

कार में बैठते ही पकड़ा
आपको बता दें कि सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ होटल से बाहर निकले तो पत्नी ने उन्हें रंगेहाथों दबोच लिया। वह सीधे पति के गर्लफ्रेंड की पिटाई करने लगती है। इस दौरान वह पूछती है कि तुम कौन। इस पर पत्नी कहती है कि तुम थाने चलो हम बताते हैं। बीच सड़क पर होटल के बाहर वह गर्लफ्रेंड को पीटती रही है। इस दौरान सरपंच हाथ से चेहरा ढककर चुपचाप कार में बैठा रहा है। वह कुछ नहीं बोल रहा है।


इस दौरान परिवार के लोगों ने ही इसका वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वहीं, पत्नी और उसके परिवार के लोग सरपंच और महिला मित्र को लेकर थाने पहुंच गए हैं। महिला उज्जैन के नानखेड़ा थाने में बैठी हुई है।


सरपंच ने कर रखी है दो शादी
जानकारी में सामने आया कि जितेंद्र माली वर्तमान में गांव सावन का सरपंच है। सबसे पहले जितेंद्र ने मंदसौर निवासी एक महिला से शादी की थी। उज्जैन में हंगामा कर रही महिला उसकी दूसरी पत्नी है। साथ ही कहा जा रहा है कि जिस महिला के साथ सरपंच को पकड़ा गया है, उससे भी वह शादी करने वाला था।


महिला मित्र ने किया पत्नी होने का दावा
इधर हाई वाल्‍टेज ड्रामे के बाद पुलिस के सामने तीसरी महिला भी दावा कर रही है कि वह जितेंद्र माली की पत्‍नी है। हालांकि ग्रामीण बता रहे हैं कि सरपंच के साथ पकड़ी गई महिला गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। जितेंद्र माली के सरपंच बनने के बाद उसके संपर्क में आई। वहीं, अन्‍य जानकारी में यह भी पता चला है कि जितेंद्र माली के 16 साल की लड़की व 12 साल का लड़का है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE