BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 6:44 pm
BIG NEWS : जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही, पिकअप से आठ क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक पिकअप से 802 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा को जब्त किया है।  


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष शाखा टीम को सूचना मिली कि बेगू थाना क्षेत्र में आवलहेड़ा तिराहा कर तरफ एक पिकअप जिसमे अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ होकर आ रही है। टीम ने तत्काल इसकी सूचना बेगू थाना पुलिस को दी, जिस पर थानाधिकारी रविन्द्र चारण पुलिस निरीक्षक जाप्ते सहित आवलहेड़ा तिराहा पर पहुंच नाकाबंदी की। इसी दौराने एक पिकअप आयी। पिकअप चालक के द्वारा नाकाबन्दी स्थल से थोड़ा दूर पहले रोककर पिकअप की लाईट बन्द कर अन्धेरा का फायदा उठाकर पिकअप को छोड़कर भाग गया। जिसकी खेतो व आस पास जंगल मे काफी तलाश की गई मगर अंधेरा व सुनसान जगह होने से उक्त भागे हुये पिकअप चालक का कोई पता नही चला। पिकअप की नियमानुसार तलाशी ली तो गाड़ी में 39 कट्टों में भरा हुआ कुल 802 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने पिकअप के चालक की आस-पास तलाश की, किंतु कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने नियमानुसार पिकअप व अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना बेगू पर पिकअप चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।


उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का विशेष योगदान रहा- डीएसबी टीम प्रभारी जोधाराम पुलिस निरीक्षक हैड कानि मुश्ताक खान, कानि रमेश व  रोशन ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE