BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 6:56 pm
BIG NEWS : जिले की थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर ने स्वीफ्ट कार के लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो देखकर उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेंगू थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक स्वी्फ्ट कार से 45.630 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के तहत एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़  के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगू रविन्द्र चारण पु.नि., एएसआई सुरेन्द्रसिह, हैड कानि भगवानलाल, कानि कमलेश,  रमेश व रतनसिह द्वारा बुधवार को सरहद बस्सी फतेहपुर पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक स्वी्फ्ट कार आती हुई नजर आयी। जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा रोकने का ईशारा किया गया उक्त स्वी्फ्ट कार चालक व चालक सीट के पास बैठा व्यक्ति नजर आये। नाकाबन्दी स्थल से थोड़ी दूर पहले स्वी्फ्ट कार चालक के द्वारा कार को रोककर भागने लगा जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा कार चालक को पकड़ किया व चालक के पास बैठा व्यक्ति उतर कर भाग गया। जिसकी आस पास जंगल मे तलाश की मगर कोई पता नही चला। स्वी्फ्ट कार को चौक किया गया तो स्वी्फ्ट कार के पीछे डिग्गी में 02 प्लास्टिक कट्टों में अवैध अधकुचला डोडा चुरा भरा हुआ पाया। जिनका कुल वजन कुल 45.630 किलोग्राम होना पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व स्वी्फ्ट कार को जब्त कर आरोपी बूंदी जिले के सुवासा, खालून्दा थाना केशोरायपाटन निवासी 23 वर्षीय रवि पांचाल पुत्र शिवप्रकाश पांचाल लौहार को गिरफ्तार कर अवैध डोडा चुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE