BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 11:02 am
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जैसे ही तस्कर ने लगाया अल्टो कार में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने पूछताछ के बाद ली तलाशी..., माजरा देख उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बीएस गौरे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व अल्टो कार नम्बर एमपी 44 जेडए 1671 सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.11.2024 को थाना रतनगढ पर मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर नीमच-सिंगोली रोड रतनगढ घाट के ऊपर नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए अल्टो कार के चालक मंगल पिता राजु गुर्जर उम्र 27 साल निवासी ग्राम भगवानपुरा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से जप्त कर मौके से गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
 
जप्त मश्रुका-
- 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, कीमति 6,00,000 रुपये  
- एक सफेद रंग की अल्टो कार नम्बर एमपी 44 जेडए 1671 कीमती 3,00,000 रुपये।

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे व उप निरीक्षक शिशुपालसिंह गौर थाना रतनगढ एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE