BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 1:29 pm
KHABAR : खजुराहो के होटल में जुआ के फड़ पर पुलिस की छापामार कार्यवाही, 20 लाख रुपए नगद सहित एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जप्त, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। रात्रि में खजुराहो के एक होटल में जुंवे के संचालन होने की सूचना प्राप्त हुई। अनुभाग नौगांव व खजुराहो से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भेष बदलकर खजुराहो के सारांश होटल के हॉल में जुआ चल रहा था, पुलिस बल द्वारा घेराव कर सभी जुआरियों को पकड़ा गया। जुआ के फड़ व हार जीत का दाव लगाकर खेल रहे जुंवारियो के पास से 20 लाख रुपए नगद राशि एवं ताश की गड्डियां बरामद की गई। साथ ही आरोपियों के पास से वाहन दो टोयोटा इनोवा, ह्युंडई अल्काजार, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एप्पल, सैमसंग वनप्लस इत्यादि कंपनियां के बरामद किए गए। 20 लाख रुपए नगद राशि, चार लग्जरी वाहन, 13 मोबाइल फोन कुल संपत्ति करीब एक करोड रुपए से अधिक जप्त कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुंवारी को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की विवेचना जारी है। कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम के नेतृत्व में अनुभाग नौगांव व खजुराहो से गठित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE