नीमच। शहर के बघाना थाना अंतर्गत आने वाले धनेरिया कला गांव की 30 वर्षीय महिला की कुएं के पास बनी पानी की कुंडी में डूबने से मौत हो गई। मृतक महिला का नाम चंद्रकला पति प्रभु लाल रावत मीणा है। उसका ससुराल राजस्थान के खेड़ा केसुंदा में है। पिता का नाम अंबालाल रावत है।

परिजनों ने बताया कि घटना करीब 1.30 बजे की है। वह शौच करने गई थी। चंद्रकला मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर थी। चंद्रकला की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। बघाना थाना पर पदस्थ पुलिस उप निरीक्षक एसएस चुंडावत ने जिला अस्पताल की पुलिस चौकी पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। नीमच के जिला अस्पताल में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
