शामगढ़। कोटा अपराध शाखा ने गुरुवार को शामगढ़ में कार्रवाई करते हुए दो टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। इन दलालों के पास से आरपीएफ ने 13 लाख 97 हजार 551 रुपए मूल्य के 1628 ई-टकटों का रिकॉर्ड जप्त किया है। इनमें से एक आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के पिलालिया निवासी श्रवण सिंह राजपूत (29) है। इसकी शामगढ़ स्थित ई-मित्र की दुकान से आरपीएफ को तीन व्यक्तिगत पहचान-पत्र से अवैध रूप से बनाए 9 लाख 88 हजार 36 रुपए मूल्य के 1137 टिकटों का रिकॉड मिला है। इसी तरह मध्यप्रदेश मंदसौर गरोठ के ग्राम खजूरी दौड़ा निवासी महेंद्र सिंह (27) की दुकान से भी दो व्यक्तिगत यूजर आईडी से बनाए 4 लाख 9 हजार 515 रुपए मूल्य के 491 रुपए का रिकॉड जप्त किया है। बाद में इन दोनों आरोपियों को शामगढ़ आरपीएफ पोस्ट के हवाले कर दिया गया।