बागली। थाना की नवागत थाना प्रभारी हीना डाबर के मार्गदर्शन में 19 दिन के अंतराल में दुसरी बार दो बड़ी सफलता मीली है।लोकेश सिंह कुशवाहा उपनिरीक्षक बागली ने बताया की मुखबिरी की सुचना पर कार्रवाई की गई जिसमें पुलिस को सफलता मिली है। 5 बाइक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।उक्त कार्यवाही में मुख्य आरोपी दिपक पिता रमेश भूरिया जाति भील निवासी बजरंगगढ से एक चोरी की मोटर सायकल जप्त कि गई बाद पुछताछ में दिपक के द्वारा अन्य 04 मोटर सायकल चोरी करना बताया व ग्राम डेहरी के राहुल कर्मा व उमांशकर कर्मा को बेचना बताया इस प्रकरण कुल 05 चोरी कि मोटर सायकल आरोपीयो से जप्त कि गई। शनिवार को आरोपीयो को गिरफतार कर बागली न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में बागली पुलिस की बडी सफलता है इस सफलता के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन हेतु ईनाम की उद्घोषणा की गई है।