नीमच। शहर में बीडब्ल्यू ट्रेडिंग कंपनी द्वारा लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। गोपाल बैरागी नामक युवक ने सोशल मीडिया पर आर्मी के दो जवानों की छवि धूमिल करने और 500,000 रूपयों की मांग की है। जवान के भाई राजेंद्र लोहार ने एसपी से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि उनके दोनों भाई घनश्याम और सोनू लोहार ने कंपनी में निवेश किया था, लेकिन कंपनी फरार हो गई। इसके बाद गोपाल बैरागी ने भी कंपनी में निवेश किया और 500,000 खो दिए। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि गोपाल ने उनके भाइयों को मानसिक रूप से परेशान किया और मारपीट भी की, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।