नीमच। जिले के बघाना थाना अंतर्गत गांव बिसलवास निवासी 19 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राईफा पिता रहमान खान ने बीती कल घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में परिवार द्वारा इलाज हेतु भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल में बीती रात राईफा की इलाज के दौरान मौत हो गई। राईफा के शव का पोस्टमार्टम नीमच के जिला अस्पताल में किया जा रहा है।