BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2024, 3:23 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और ग्राम डोराई का बंशीलाल, जब बाड़े में की अवैध मादक पदार्थ की खेती तो खाकी तक पहुंची सूचना, फिर जैसे ही अधिकारियों ने दी दबिश तो माजरा देख उड़ गए होश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 80 ग्राम एवं अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे वजनी 09 किलो 470 ग्राम सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता मिली है। 

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बीएस गौरे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 80 ग्राम एवं अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे वजनी 09 किलो 470 ग्राम सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.11.2024 को थाना रतनगढ पर मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम डोराई बंशीलाल धाकड के बाडे में दबिश दी जाकर आरोपी बंशीलाल पिता हरलाल धाकड उम्र 72 साल निवासी ग्राम डोराई पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से (01) अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 80 ग्राम, (02) आरोपी द्वारा अपने बाडे में उगाये गये अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे वजन 09 किलो 470 ग्राम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी बंशीलाल पिता हरलाल धाकड उम्र 72 साल निवासी ग्राम डोराई पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से जप्त कर मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
 
जप्त मश्रुका-
- अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 80 ग्राम कीमति 1600 रुपये।
- अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे वजनी 09 किलो 470 ग्राम कीमति 189400 रुपये।

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE