मनासा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूरी कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के पिता दिनेश पिता महादेव चौहान जाती नाथ योगी ने रविवार देर शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को मेरी पत्नी बाहर किसी काम से गई हुई थी। व मेरी 20 वर्षीय बेटी पिंकी योगी घर पर अकेली थी। लगभग 4 बजे हम लोग घर आए तो वह घर पर नहीं मिली। जिसकी हम काफी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद हमने मनासा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई।जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों ने कहा कि उक्त युवती जिस किसी को दिखाई दे तो संबंधित थाने या मनासा थाने पर सूचित करें।
